फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not only medicine, get rid of diseases through yoga and meditation

Lakhimpur Kheri News: दवा ही नहीं, योग और ध्यान से पाएं बीमारियों से छुटका

Thu, 26 Dec 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Not only medicine, get rid of diseases through yoga and meditation
ध्यान मुद्रा में बैठे योगाचार्य प्रिंस रंजन। स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। आज की तेज रफ्तार जिंदगी और अस्वस्थ जीवनशैली के चलते कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से जान जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिले में पिछले एक माह में ही सलेमपुर कोन में एक ग्रामीण, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रवि टंडन समेत विभिन्न क्षेत्रों में छह लोगों की अचानक दिल का दौरा पड़ने से कम उम्र में ही मृत्यु हो चुकी है। किसी बीमारी का इलाज करने के लिए अधिकांश लोग दवाओं का सहारा लेते हैं, जबकि योग भी बीमारियां दूर करने में सहायक हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बहादुर नगर निवासी योग विशेषज्ञ प्रिंस रंजन बरनवाल ने बताया कि बीमारियों में नियमित योगाभ्यास का महत्व बढ़ा है। वर्तमान में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, अनिद्रा, पेट में गैस और तनाव जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। अधिकांश व्यक्ति किसी न किसी बामारी की चपेट में हैं। इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योगासन और प्राणायाम सहित ध्यान एक प्रभावी उपाय साबित हो रहा है।
विज्ञापन


रोग और योगाभ्यास
-मधुमेह के मरीजों को नियमित रूप से वज्रासन, मंडूकासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, भुजंगासन सहित कपालभाति, अग्निसार क्रिया और नाड़ी शोधन प्राणायाम करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उच्च रक्तचाप के मरीजों को प्रज्ञायोग, नियमित रूप से शवासन में योगनिंद्रा, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और प्रणव प्राणायाम उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हैं।
-मोटापा के लिए सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, शशक-भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन-हलासन, धनुरासन और पवनमुक्तासन जैसे योगाभ्यास शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करते हैं।
-तनाव और अनिद्रा के लिए योगनिद्रा, बिंदु-त्राटक, अंत: ऊर्जा ध्यान, सोह्म ध्यान और नाड़ी शोधन, भ्रामरी और मूर्छा प्राणायाम मानसिक शांति प्रदान करते हैं और अनिद्रा की समस्या को दूर होती है।


सही और संतुलित आहार लें
राजापुर में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि तन-मन को सकारात्मक ऊर्जा देने वाला आहार लें। दवाओं पर पूरी तरह निर्भर रहना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके साथ ही योग और ध्यान को अपनाकर न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि एक सुखद और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।


योग और ध्यान को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

योगाचार्य प्रिंस ने कहा कि योग और ध्यान का अभ्यास करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता नहीं है। प्रतिदिन केवल 20-30 मिनट का समय निकालकर अपने जीवन को स्वस्थ और ऊर्जावान बना सकते हैं। सुबह सुबह खाली पेट योग और ध्यान करना सबसे अधिक लाभकारी है।

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed