फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not one is the first day of enrollment, only hyphenated form

पहले दिन एक भी नहीं हुआ नामांकन, सिर्फ फार्म लिए

Fri, 20 Jan 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 20 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Not one is the first day of enrollment, only hyphenated form
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा, सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने लिए फार्म
विज्ञापन

पोल खोल पार्टी से हिजड़ा पारो ने लिया नामांकन फार्म

विधानसभा चुनाव 2017 के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, लेकिन पहले दिन एक भी नामांकन नहीं कराया गया। हालांकि विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने नामांकन फार्म लिए हैं। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। 23 जनवरी से नामांकन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में आठों विधानसभा के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। मेन गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा, जहां से सिर्फ नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों को प्रवेश करने दिया गया। नामांकन के पहले दिन लखीमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवारी जताते हुए पोल खोल पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर पारो नामक हिजड़े ने नामांकन पत्र लिया। उसके साथ कमांडर नरेश सिंह भदौरिया और प्रचारक अब्दुल मजीद मौजूद रहे। लखीमपुर के आरओ/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन ने बताया कि पहले दिन कुल आठ फार्म वितरित किए गए। भाजपा, सपा और बसपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम पर फार्म लिए गए हैं। धौरहरा के आरओ आलोक वर्मा ने बताया कि बीजेपी और सपा प्रत्याशी के नाम पर एक-एक फार्म वितरित किया गया है। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ तीन वाहन ही वैध हैं, जिन्हें नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
दो व्यय प्रेक्षकों ने जिले में डेरा डाला 
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही निर्वाचन आयोग से नियुक्त दो व्यय प्रेक्षकों ने जिले में डेरा डाल दिया है। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि आंध्र प्रदेश से पी वसुधा प्रसाद राव और हरियाणा से अशोक असवाल आए हैं, जो प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed