फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not EO engineers, clerks Responsibility on the shoulders

ईओ न अभियंता, बाबुओं के कंधों पर जिम्मेदारी

Tue, 05 May 2015 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
कहीं टूटी सड़कें तो गंदगी से भरा नाला। कहीं पेयजल की आपूर्ति बाधित तो कहीं वर्षों से स्ट्रीट लाइटें खराब। यह तस्वीर है जिला मुख्यालय स्थित लखीमपुर नगर पालिका की। यहां अधिकारियों की कमी से हर व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है और नगर पालिका के कई पटल भी खाली पड़े हैं। आलम यह है कि एक्सपर्ट अधिकारियों की जगह नगर पालिका के बाबुओं के कंधों पर जिम्मेदारी डालकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। अधिकारियों के न होने से शहर में विकास कार्य भी मनमाने ढंग से हो रहे हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर नगर पालिका के अधिकारियों की सूची पर गौर करें तो अधिशाषी अधिकारी (ईओ) मृत्युजंय यादव के  बाद से शासन से किसी दूसरे अधिशाषी अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। इसी क्रम में पालिका के जलकल अभियंता का पद कई वर्षों से खाली पड़ा है। नगरीय क्षेत्र में पेयजल सप्लाई का जिम्मा बाबू के कंधों पर है। एकाउंटेंट के पद की जिम्मेदारी भी बाबू ही संभाले है। शहर में यूं ही गंदगी का आलम नहीं है। यहां सफाई निरीक्षक के दो पद खाली पड़े हैं। इसलिए सफाई की मॉनीटरिंग भी नहीं हो पाती। गुणवत्तापरक निर्माण कार्य की निगरानी के लिए नगर पालिका में अवर अभियंताओं के दो पदों के मुकाबले एक ही अभियंता कार्यरत है। सिंचाई विभाग से दूसरे अभियंता को नगर पालिका में अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। एई का एक पद है, लेकिन कई वर्षों से किसी एई की तैनाती नहीं की गई है। इसी तरह कर निरीक्षक का पद भी खाली पड़ा है। नगर पालिका की आंतरिक व्यवस्था संभालने के लिए कार्यालय अधीक्षक का पद भी कई महीनों से खाली पड़ा हुआ है। वहीं लाइट इंस्पेक्टर के पद पर भी काफी समय से किसी की तैनाती नहीं की की गई है। नगर पालिका के पास अपना कोई नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग से एक डॉक्टर को तैनात भी किया गया है, लेकिन शहर के लोगों को स्वास्थ्य अधिकारी से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वार्डों के कई सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका में अधिकारियों की कमी के कारण विकास कार्यों में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका में अधिकारियों की कमी से कई बार शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। ईओ की तैनाती को लेकर भी पत्र भेजकर शासन से ईओ तैनात किए जाने की मांग की गई, लेकिन अभी शासन से किसी पद अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed