फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nomination papers of six valid, All India Track Maintainer Union rejected

Lakhimpur Kheri News: छह के नामांकनपत्र वैध, ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन का खारिज

Wed, 13 Nov 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Nomination papers of six valid, All India Track Maintainer Union rejected
मैलानी। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में छह यूनियन के नामांकन वैध पाए गए, जबकि ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन का नामांकन खारिज हो गया। इस प्रकार अभी फिलहाल चुनाव में छह यूनियन मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए एक से पच्चीस अक्तूबर तक नामांकन मांगे गए थे। इस अवधि में एनई रेलवे मजदूर यूनियन, एनई रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन और ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को नामांकनपत्रों की जांच के बाद देर शाम नामांकन का प्रदर्शन किया गया। जांच में ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन का नामांकन अमान्य घोषित कर दिया गया। 14 अक्तूबर को नामांकन वापसी और उसी दिन शाम छह बजे नामांकन की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार, पांच, छह दिसंबर को गुप्त मतदान होगा। आवश्यकता होने पर 10 दिसंबर को पुनर्मतदान और 12 दिसंबर को मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed