फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Noida's Harshit wins HR Open Chess Tournament

Lakhimpur Kheri News: नोएडा के हर्षित ने जीता एचआर ओपन चेस टूर्नामेंट

Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Noida's Harshit wins HR Open Chess Tournament
चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले नोएडा के हर्षित सिंह को पुरस्कृत करते सांसद उत्कर्ष व
लखीमपुर खीरी। डीजीसी क्लब की ओर से अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में रविवार को आयोजित एचआर ओपन चेस टूर्नामेंट में नोएडा के हर्षित सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। लखीमपुर के विजय सिंह मौर्य उप विजेता रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में इलाहाबाद की संचिता यादव ने पहला और लखीमपुर की राबानी सोनी ने दूसरा स्थान झटका। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। आयु वर्गीय मुकाबलों में अंडर-8 में आर्यन दीपक प्रथम व प्रतीक कुशवाहा द्वितीय रहे। अंडर-13 वर्ग में अविरल वर्मा ने पहला और अरुनेश देवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में उमंग उपाध्याय विजेता व शुभ पुरी उपविजेता रहे।
विज्ञापन


बेस्ट अजमानी इंटरनेशनल स्कूल श्रेणी में यश प्रकाश मिश्रा प्रथम और ओजस कश्यप द्वितीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग में शाहजहांपुर के सुरेंद्र शर्मा ने पहला और कानपुर के प्रदीप कुमार मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला खिलाड़ी का विशेष पुरस्कार गोरखपुर की अर्चना द्विवेदी को दिया गया। सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में आरुष वर्मा और मोहम्मद अरिज रहमान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विजेता और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन लखीमपुर के एसीजेएम प्रदीप कुमार कुशवाहा ने किया। समापन अवसर पर खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।


आयोजक हसीबुल रहमान ने बताया कि जिले में शतरंज को बढ़ावा देने और बच्चों व युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। इस अवसर पर डीजीसी क्लब के संचालक सीपी मिश्रा, नाजिम अली और मानस भल्ला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले नोएडा के हर्षित सिंह को पुरस्कृत करते सांसद उत्कर्ष व

चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले नोएडा के हर्षित सिंह को पुरस्कृत करते सांसद उत्कर्ष व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed