फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No roadways buses after 6 pm...only private vehicles are resorted to

Lakhimpur Kheri News: शाम छह बजे के बाद रोडवेज की बस नहीं... निजी वाहन ही सहारा

Sun, 10 Sep 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
No roadways buses after 6 pm...only private vehicles are resorted to
रोड़वेज बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर खीरी। शाम छह बजे के बाद जिला मुख्यालय से शाहजहांपुर के लिए कोई बस नहीं है। गोला और अन्य डिपो की बसें भी इस रूट पर देर शाम नहीं मिलती हैं। जबकि शाहजहांपुर रूट पर पड़ने वाले मोहम्मदी व अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन

सवारियों को निजी वाहनों की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली रूट पर देर रात एसी बसें जाती हैं, लेकिन वह भी अक्सर निरस्त रहती हैं। सवारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लखीमपुर डिपो से दो बसें दिन के समय शाहजहांपुर जाती हैं। गोला, सीतापुर और शाहजहांपुर डिपो की कई बसें लखीमपुर-गोला होकर शाहजहांपुर आवागमन करती हैं।
विज्ञापन

दिन के समय तो यात्रियों को शाहजहांपुर रूट पर बेहतर परिवहन सुविधा मिलती है। शाम 5:30 बजे के बाद इस रूट पर परिवहन सेवाएं ठप हो जाती हैं। देहरादून जाने वाली बस ही शाम 5:30 बजे शाहजहांपुर जाती है। इसके बाद यात्रियों को शाहजहांपुर के लिए बस नहीं मिलती है। रात करीब आठ बजे लखीमपुर डिपो की एक एसी बस दिल्ली जाती है। अधिक किराए की वजह से यात्री इस बस से सफर करने में कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला-मोहम्मदी के यात्रियों को भी दिक्कत
शाहजहांपुर रूट पर बस न होने से गोला और मोहम्मदी जाने वाले यात्रियाें को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बस अड्डे से एलआरपी और छाउछ चौराहे की दौड़ भी काम नहीं आती। बसें न मिलने पर अन्य सवारी वाहनों के सहारे ही सफर पूरा करना पड़ता है। शाम के समय रोडवेज बसों की कमी से डग्गामार बसों और वाहनों की कमाई हो रही है। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि रात आठ बजे एसी बस जाती है। इसके अलावा डिपो की कोई बस शाहजहांपुर के लिए नहीं है। शाहजहांपुर और हरदोई की बसें आती-जाती रहती हैं।

रोड़वेज बस अड्डे पर खड़ी बसें

रोड़वेज बस अड्डे पर खड़ी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed