{"_id":"68e2b0099fe90b2ccc0b6a8a","slug":"no-helmet-no-fuel-rule-fails-petrol-is-being-distributed-without-restrictions-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-157570-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम फेल, बिना रोकटोक के दिया जा रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नो हेलमेट-नो फ्यूल का नियम फेल, बिना रोकटोक के दिया जा रहा पेट्रोल
Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खीरी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेता युवक। संवाद
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने नो हेलमेट, नो फ्यूल का नियम लागू किया हुआ है। इस नियम के तहत बिना हेलमेट ईंधन देने पर पंप संचालकों पर कार्रवाई का प्रावधान है।
हालांकि, यह नियम जिले में सख्ती से लागू तो हुआ, लेकिन कुछ दिनों में ही धड़ाम हो गया। अब शहर में इस नियम की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पड़ताल के दौरान पाया गया कि बिना हेलमेट आए ग्राहकों को भी आसानी से पेट्रोल दिया जा रहा है। इसके अलावा लोग हेलमेट पहनकर भी आ रहे हैं। दोनों तरह से लोगों को देखा जा सकता है।
ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण लोग भी बिना हेलमेट के चलने लगे हैं। कड़ाई से पालन कराना जरूरी है तब ही कोई नियम पूरी तरह जमीन पर उतर सकता है। पुलिस सख्ती से निगरानी नहीं करेगी तो यह नियम कागजों में ही रहेगा।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी सचिन गंगवार का कहना है कि प्रतिदिन नजर रखी जा रही है, चालान भी किए जा रहें हैं और पेट्रोल पंपों पर नजर भी रखी जा रही है। अगर ऐसा कहीं भी पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।