फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   No concrete road to reach the village... anger among villagers

Lakhimpur Kheri News: गांव तक जाने के लिए नहीं पक्की सड़क... ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 15 Oct 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
No concrete road to reach the village... anger among villagers
मुराउनपुरवा गांव जाने यह है एक मात्र मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी/खमरिया। धौरहरा ब्लॉक के मूसेपुर ग्राम पंचायत के मुराउनपुर गांव जाने के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। गांव के लोगों को कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

धौरहरा के मुराउनपुर गांव की आबादी करीब 1250 है। अधिकांश लोग खेतीबाड़ी करते हैं। कुछ लोग व्यापार और कुछ नौकरी से जुड़े हैं। गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं, लेकिन उनके आने-जाने के लिए गांव का मुख्य मार्ग ठीक नहीं है। मुराउनपुर का मुख्य मार्ग मूसेपुर होकर जाता है। मुराउनपुर और मुसेपुर की दूरी करीब 700 मीटर है, जो पूरा कच्चा है।
विज्ञापन

मार्ग को अब तक बनवाने की जरूरत नहीं समझी गई। पक्का मार्ग बनवाने के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों से गुहार लगाई, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी है। ऐसे में ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। बारिश के समय ग्रामीणों अधिक समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
मूसेपुर से मुराउनपुर गांव की दूरी करीब 700 मीटर है, जिस पर खंड़जा बिछाया जा रहा है। गांव को जाने के लिए पक्की सड़क निर्माण के लिए विधायक से मिला था। विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

-मुन्ना लाल, प्रधान मूसेपुर ग्राम पंचायत
----------
जनपद के करीब 120 मजरों को चिह्नित किया गया है, जहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाना है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजना के तहत होना है।
-विशाल सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed