{"_id":"5f109b718ebc3e63b956e9a5","slug":"ninety-thousand-cash-and-one-lakh-jewelry-stolen-lakhimpur-news-bly4129828150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नब्बे हजार नकद और एक लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नब्बे हजार नकद और एक लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवीपुरवा निवासी एक किसान के घर में दाखिल हुए चोर 90 हजार रुपये और एक लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
गांव देवीपुरवा निवासी सूर्ता देवी पत्नी घनश्याम लाल ने बताया कि बुधवार की रात वह छत पर सो रहीं थीं। उसके तीनों पुत्र खेत की रखवाली करने गए थे। पीछे की दीवार के सहारे चोर घर में घुस आए। जब सुबह जागीं तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा और बक्से का ताला टूटा था। उसमें रखा बैग जिसमें एक सोने की अंगूठी, पांच चांदी की अंगूठी, एक मटर माला, चांदी की चार जोड़ी पायल, पांच जोड़ी बिछिया, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की चेन थी गायब मिलीं। चोर भैंसा बेचकर रखे 50 हजार रुपये और पुत्रों के 40 हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। सुर्ता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कराई तो सूचना झूठी निकली है। भाइयों का विवाद है। चोरी की बात कहकर महिला दबाव बना रही है।
-
ताला काटकर लाखों की चोरी
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड पर एक दुकान का ताला काटकर चोरों ने नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी कमल किशोर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी मोहम्मदी रोड माया राइस मिल के पास दुकान है। रात में चोरों ने ताला काटकर पांच हजार रुपये नकद, एक इनर्वटर, बैटरी, दुकान का सामान और स्कूटी चुरा ली। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने गए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दे दी है। संवाद