फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine years ago: Baba will stay in our village. Women from two villages were lying on the road.

नौ साल पहले: हमारे गांव में रुकेंगे बाबा.... सड़क पर लेट गई थीं दो गांवों की महिलाएं

Thu, 04 Jul 2024 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Nine years ago: Baba will stay in our village. Women from two villages were lying on the road.
निघासन। हाथरस हादसे के बाद साकार विश्वहरि बाबा की चर्चा तेज हो गई है। नौ साल पहले लखीमपुर के निघासन में भी सत्संग खत्म होने के बाद बवाल हुआ था। महिलाएं सड़क पर लेट गई थीं। दो घंटे तक रोड ब्लॉक रही थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया था। बात महज इतनी थी कि दो गांवों की महिलाएं चाहती थीं कि बाबा उनके गांव में रुकें।
विज्ञापन

बाबा साकार विश्व हरि का क्रेज महिलाओं में बहुत अधिक है। यही कारण है कि इनके सत्संग में जुटने वाली भीड़ में महिलाओं की संख्या हमेशा ज्यादा रहती है। बाबा साकार विश्वहरि वर्ष 2015 में निघासन के सिंगाही में आए थे। अनुयायियों ने बेलरायां और निघासन में उनके ठहरने की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

सत्संग समाप्त होने के बाद बाबा जब गाड़ी में बैठे तो दो गांवों की महिलाएं भिड़ गईं। निघासन की महिलाओं का कहना था कि बाबा उनके गांव में रुकेंगे, जबकि बेलरायां की महिलाएं भी पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। उनका कहना था बाबा अगर कहीं रुकेंगे तो सिर्फ बेलराया में। इस बात को लेकर काफी खींचतान होती रही। जब बात नहीं बनी तो महिलाएं सड़क पर लेट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक पूरी सड़क जाम रही। पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया था। इस हंगामे से नाराज बाबा मंझरा पूरब के रास्ते से सुंदरवल चले गए। न वो निघासन में रुके और न बेलरायां में। नाराजगी का आलय यह था कि उन्होंने दो दिन का होने वाला कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed