फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine year old girl died by pressing under the wall

Lakhimpur Kheri News: दीवार के नीचे दबकर नौ वर्षीय बालिका की मौत

Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nine year old girl died by pressing under the wall
मितौली। जमुनहिया निवासी आठ वर्षीय दिव्या पर पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से परिजनों में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले सुरेंद्र भार्गव की छोटी बेटी आठ वर्षीय बेटी दिव्या रविवार की सुबह करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय पक्की दीवार व छज्जा ढह गया। दिव्या, दीवार के मलबे में दब गई। परिजन और पास-पड़ोसी जब तक उसे दीवार के मलबे से बाहर निकालते, दिव्या की मौत हो चुकी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली लाया गया। जहां डाक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बारिश की वजह से दीवार पर रखे छप्पर का वजन ज्यादा हो गया था। सुबह अचानक से छप्पर गिरा और उसके साथ ही पक्की दीवार भी ढह गई। बेटी की मौत से घर में मातम छा गया। पास-पड़ोसी और सगे-संबंधी आ गए। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्रीय लेखपाल रामगोविंद राना ने गांव पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed