फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine villages of Tharu region selected for tourism potential

Lakhimpur Kheri News: थारू क्षेत्र के नौ गांव पर्यटन की संभावनाओं के लिए चयनित

Wed, 14 May 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nine villages of Tharu region selected for tourism potential
चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं स्कूल समिति की वंदिता सचान। संवाद
पलिया/चंदनचौकी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से थारू क्षेत्र के नौ गांवों को पर्यटन की संभावनाओं के लिए चयनित किया गया है। इसको लेकर पर्यटन निदेशक ने चंदनचौकी क्षेत्र का दौरा किया और यहां आयोजित कार्यक्रम में थारू कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


टूरिज्म परियोजना के अंतर्गत कार्यरत संस्था न्यू पब्लिक स्कूल समिति की वंदिता सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग थारू क्षेत्र में पर्यटन को लेकर लगातार संभावनाएं तलाशता है। इसी क्रम में नौ थारू गांव चयनित किए गए हैं, जिसमें चंदनचौकी, पुरैना, परसिया, गोबरौला, निझोटा, पिपरौला, हिम्मतनगर, बनकटी व सिंगहिया शामिल हैं। यहां पर्यटन निदेशक प्रखर मिश्रा की मौजूदगी में एग्री रूरल एंड गंगे ग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के तहत थारू क्षेत्र में नृत्य एवं संगीत प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

पर्यटन निदेशक ने आर्ट एवं क्राफ्ट के उत्पादों का जायजा लिया और थारू कलाकारों ने झुमरा, सखियां, होली नृत्य आदि पेश किए, जिनकी सभी ने सराहना की। इस दौरान अमिताभ पांडेय, सूचित चौधरी, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार, निर्मला चौधरी, भारत चौधरी, सत्यप्रकाश, प्रभावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed