फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine cyber thugs including four Indians arrested

Lakhimpur Kheri News: चार भारतीय समेत नौ साइबर ठग गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nine cyber thugs including four Indians arrested
धनगढ़ी-नेपाल में गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य।
धनगढ़ी(नेपाल)। धनगढ़ी में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के चार भारतीय और पांच नेपाली युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 47 लाख रुपये समेत लैपटाॅप, मोबाइल समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


सुदूर पश्चिम प्रदेश पुलिस के डीआईजी भरत बहादुर बोहरा ने बताया कि बुधवार की शाम कैलाली जिला पुलिस के इंस्पेक्टर संतोष बस्याल के नेतृत्व में पुलिस व अपराध अनुसंधान की टीम ने धनगढ़ी के वार्ड पांच में शिवदत्त पांडेय के घर छापेमारी की। यहां दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से साइबर आईटी सेंटर चल रहा था।
विज्ञापन

यहां से पुलिस ने भारत के दिल्ली के पालंगा निवासी अमित कुमार, करोल बाग निवासी निखिल कुमार, प्रियांशु, उत्तमनगर निवासी कुनाल शर्मा के साथ ही नेपाल के जिला डोटी निवासी प्रशांत बलायर, जयराम सुनार, मीन बहादुर सुनार, विशाल सुनार, कमल सुनार को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने बताया कि यह लोग बैंक खातों को हैक कर रुपये निकालते थे और विदेशी खातों में ट्रांसफर कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से 11 लैपटाॅप, हेडफोन, मोबाइल समेत साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। बताया कि एक ठग दिल्ली में भी पकड़ा जा चुका है। वहां से छूटने के बाद नेपाल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed