फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nilgai's child ran by dogs, villagers fall into well

कुत्तों ने दौड़ाया नीलगाय का बच्चा, कुएं में गिरा ग्रामीणों ने बचाया

Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nilgai's child ran by dogs, villagers fall into well
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव में नील गाय का बच्चा कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके उसे कुएं से निकाला तब उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव सिसोरा निकूमपुर के खेतों में नीलगाय का बच्चा घूम रहा था। इसी दौरान कई कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। वह अपनी जान बचाने की खातिर गांव में घुस आया, अचानक गांव में छलांग लगाते वह नीलगाव का बच्चा कई घरों में भी घुसा। वह जैसे ही गांव के पूर्व प्रधानाचार्य संतोष त्रिवेदी के घर के पास से गुजरा तो पड़ोस स्थित कुएं में गिर गया, कुत्तों से जैसे- तैसे जान बची तो कुएं में गिरकर वह छटपटाने लगा। गनीमत रही कि कुएं में पानी नहीं था। तभी गांव के दो युवक शिवशंकर शुक्ला और सज्जन शुक्ला ने हिम्मत दिखाई। वे दोनों कुएं में कूद गए और उसे रस्सियों से बांध कर बाहर निकाला। इसमें नन्हें भैया, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, केसर मिश्रा, सुगंध, अखिलेश त्रिवेदी आदि ग्रामीणों का खासा सहयोग रहा। बहरहाल ग्रामीण उसे दूर गांव के बाहर खेतों में छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed