फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nilgai killed by tigress near Sikh Jhala in Sanda village

सांडा गांव में सिख झाले के पास बाघिन ने नीलगाय को मार डाला

Wed, 01 Dec 2021 05:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Nilgai killed by tigress near Sikh Jhala in Sanda village
घटनास्थल पर कैमरा लगाते वन कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
वन कर्मियों ने कैमरे लगाकर शुरू की निगरानी
विज्ञापन

महेवागंज। सोमवार रात सांडा गांव में कंडवा नदी किनारे सिख झाले के पास बाघिन ने नीलगाय को मार डाला था। नीलगाय का शव वन विभाग की टीम ने मंगलवार को बरामद कर लिया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं निगरानी के लिए कैमरे लगाने की शुरुआत कर दी है।
वन रेंज शारदानगर के फूलबेहड़ मार्ग स्थित सांडा गांव में कंडवा नदी किनारे सिखों के झाले हैं। किसान सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, अमरीक सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात किसी जानवर के तेज चिल्लाने की आवाज आई। छत से टॉर्च की रोशनी में दो बाघों को एक नीलगाय का शिकार करते देखा तो उसने शोर मचाया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। सुबह टीम ने गन्ने के खेत में नीलगाय का अधखाया शव बरामद कर लिया। खेतों में पगचिह्न भी मिले हैं। वहीं सांडा, अंजनापुर, लिलौटी नाथ, पिपरा मरोड़ा, बल्हवापुर, महेवा, बिदौरा, गंगाबेहड़, बुढ़नापुर, तेंदुआ, सांभर चौरा, बेलिहान गांवों के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

उधर, फूलबेहड़ में मेहंदी और करईया फार्म में भी बाघ देखे जाने का शोर है, जबकि कुछ ग्रामीण बाघ के जोड़े के साथ शावक भी देखे जाने की बात कह रहे हैं।
रेंजर एनके रॉय ने बताया कि सिख झाले के पास बाघिन ने नीलगाय का शिकार किया है। बाघिन के मूवमेंट और निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। लोकेशन ट्रेस कर जल्दी ही जंगल की तरफ रवाना किया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed