फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nighasan main square will be brightened with 45 lakh rupees

Lakhimpur Kheri News: 45 लाख से चमकेगा निघासन मुख्य चौराहा

Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nighasan main square will be brightened with 45 lakh rupees
निघासन का मुख्य चौराहा। संवाद
निघासन। मुख्य चौराहे की रौनक अब और भी बढ़ने वाली है। यह अशोक सम्राट चौराहे के नाम से जाना जाएगा। चारों तरफ 24 मीटर का दायरा खाली कराने के बाद नगर पंचायत गोल चौराहा बनाने की पहल करेगी। मुख्य चौराहे के केंद्र बिंदु पर अशोक सम्राट का स्तंभ चौराहे की रौनक और भी बढ़ाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने अशोक सम्राट चौराहा बनाए जाने के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाकर स्वीकृति दी है। चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि गोल चौराहा बनवाने के लिए नगर पंचायत ने प्रस्ताव भेजा है। शासन ने 45 लाख की लागत से मुख्य चौराहे का सुंदरीकरण कराने की मांग को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

मुख्य चौराहे में लगने वाले अशोक स्तंभ को राजस्थान से तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही मुख्य चौराहे के चारो तरफ फैले अतिक्रमण को नगर प्रशासन खाली कराएगा। 24 मीटर के दायरे को खाली कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अशोक स्तंभ को गोल चौराहे के बीचोंबीच में खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा गोल लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed