फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NHM contract employees to boycott work from tomorrow

Lakhimpur Kheri News: एनएचएम संविदा कर्मचारी कल से करेंगे कार्य बहिष्कार

Wed, 20 May 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
NHM contract employees to boycott work from tomorrow
काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी। स्रोत: संगठन - फोटो : हाथ में काली पट्टी बांधकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का मार्च और अप्रैल का मानदेय लंबित होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिलेभर में दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, जिला क्षय रोग कार्यालय समेत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला महामंत्री देवेंद्र पांडे और संरक्षक संजय राय ने कर्मचारियों से अनुशासन बनाए रखते हुए आंदोलन जारी रखने की अपील की। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 से 20 मई तक कर्मचारी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने बताया कि लगातार तीसरा महीना समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक दो माह का मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 मई तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed