फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nhay Chhath fast start with Khay

नहाय खाय के साथ छठ व्रत शुरू 

Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 04 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nhay Chhath fast start with Khay
छठ - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह से महिलाएं रखेंगी 24 घंटे का व्रत
विज्ञापन

सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा व्रत का समापन।

छठ पूजा के लिए महिलाओं ने शुक्रवार से व्रत प्रांरभ कर दिया है। सूर्य उपासना के प्रमुख पर्व छठ को लेकर जिले में काफी उत्साह है। छठ के लिए जहां बाजार में एक बार फिर रौनक बढ़ गई है वहीं पूजा स्थल सेठ घाट पर साज सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। तीन दिनों तक चलनेे वाली छठ पूजा पुत्र और परिवार की सुख समृद्धि और यश के लिए की जाती है। 
बिहार प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में छठ सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। खीरी जिले में पूर्वांचल के मूल निवासियों की बड़ी आबादी है। इस पर्व के पहले दिन शुक्रवार को महिलओं ने सुबह से व्रत रखा। शाम को लौकी और चावल खाकर व्रत तोड़ा। शनिवार को भी महिलाएं सुबह से व्रत रखने के बाद शाम होने से पहले व्रत तोडे़ंगी। मुख्य व्रत रविवार से शुरू होगा। 
विज्ञापन

रविवार को महिलाएं सुबह 24 घंटे के व्रत की शुरुआत करेंगी। शाम को नदी के पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। रात भर भजन कीर्तन के बाद सोमवार सुबह महिलाएं उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी संतान और परिवार के लोगों की सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद उपवास का समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए सेठ घाट पर विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। पूरे घाट को सजाने संवारने का काम जारी है। रविवार दोपहर बाद से यहां भीड़ जुटेगी। रात भी यहां भजन कीर्तन आदि धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। हर साल छठ पूजा पर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। 

इस बार भी छठ पर सूखी रहेगी नहर
बांकेगंज। छठ पूजा के लिए खीरी ब्रांच नहर में पानी छोड़ने की मांग पर सिंचाई विभाग ने हाथ खडे़ कर दिए हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि इस समय क्लोजर पीरियड चल रहा है, ऐसे में पानी छोड़ा जाना संभव नहीं है। इससे यह साफ हो गया है कि इस साल भी छठ पूजा पर नहर सूखी रहेगी। जिससे श्रद्धालु महिलाओं को अस्त होते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गड्ढों का ही सहारा लेना पड़ेगा।
पूर्वांचल समाज के लोगों धर्मवीर गुप्ता, अंगद गुप्ता, हरिश्चंद्र, सुरेश गुप्ता, ओम प्रकाश आदि ने आरोप लगाया पिछले कई सालों से छठ पूजा के मौके पर सिंचाई विभाग सफाई का बहाना बनाकर खीरी ब्रांच नहर में पानी बंद कर देता है। जिसके चलते महिलाओं को अस्त होते और उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए नहर के गड्ढों में भरे गंदे और बदबूदार पानी का सहारा लेना पड़ता है। आरोप है कि छठ पूजा पर पिछले कई सालों से साल खीरी ब्रांच नहर का पानी बंद हो जाता है। शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानियां उठानी पड़ती है। पूर्वांचल समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से हर साल धूमधाम से मनाए जाने वाले छठ पूजा उत्सव पर वर्ष 2017 से खीरी ब्रांच नहर में पानी बंद नहीं करने की मांग की थी।

इस संबंध में सिंचाई खंड के एक्सईएन शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खीरी ब्रांच नहर का क्लोजर पीरियड चलने के कारण पानी बंद किया गया है। श्रद्धालुओं ने छठ पूजा पर नहर में पानी छोड़ने का आवेदन ऐन वक्त पर किया है। ऐसी स्थिति में नहर में पानी छोड़ा जाना संभव नहीं है। खीरी ब्रांच नहर में पानी छोड़ने का कार्य बरेली स्थित सिंचाई खंड से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed