{"_id":"6a6b8cf1635a7d569600c12f","slug":"newlywed-woman-stabbed-to-death-while-sleeping-on-a-wooden-cot-in-the-houses-veranda-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-181314-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर के बरामदे में तख्त पर सो रही नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर के बरामदे में तख्त पर सो रही नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या
Thu, 30 Jul 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोला सीएचसी में रोते-बिलखती मृतका की मां और बहन। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव सहसपुर में मायके आई नवविवाहिता की गांव के ही एक युवक ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। परिजन ने घटना की वजह जमीन के विवाद को बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका आरती की मां शांति देवी पत्नी दिवंगत छोटेलाल ने बताया कि गांव निवासी प्रदीप कुमार से जमीन का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे बेटी आरती और पूजा घर के बरामदे में सो रही थी। आरती तख्त पर लेटी थी और पूजा चारपाई पर लेटी थी। इतने में आरोपी प्रदीप कुमार चाकू लेकर घर में घुस आया और उसने आरती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
शोर मचाने पर आरोपी ने पूजा पर भी हमला करने की कोशिश की और भाग गया। मां और बहन, आरती को लेकर गंभीर अवस्था में गोला सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एक महीना पहले हुई थी शादी, पहली विदा पर मायके आई थी आरती
मां ने बताया कि आरती की शादी एक महीने पहले लखीमपुर के धरा कुरैया निवासी प्रेम कुमार उर्फ पप्पू के साथ हुई थी। आरती कुछ दिन पहले पहली विदा पर मायके आई थी। मृतका के दो भाई सोनू और मोनू हैं, जो पंजाब में मजदूरी कर रहे हैं। पिता छोटे लाल की करीब दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।
वारदात को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि आरोपी और मृतका के बीच कई वर्षों से प्रेम-प्रसंग रहा है। पुलिस इसी को घटना का कारण मान रही है। हालांकि परिजन घटना के पीछे जमीन विवाद को ही कारण बता रहे हैं।