{"_id":"61d04899275c916647555f0f","slug":"new-year-s-warm-welcome-with-new-hopes-hopes-lakhimpur-news-bly4710916106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई आशाओं, उम्मीदों के साथ नववर्ष का हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई आशाओं, उम्मीदों के साथ नववर्ष का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
नए साल पर फूलों की खरीदारी करते लोग।
नाइट कर्फ्यू के कारण दस बजे ही क्लब, रेस्टोरेंट हुए सूने, घरों में चला पार्टियों का दौर
रात 12 बजते ही पटाखों के साथ ही शंख, घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गूंजा वातावरण
लखीमपुर खीरी। नए साल के स्वागत में 31 दिसंबर की रात से शुरू हुआ जश्न एक जनवरी को देर रात तक जारी रहा। रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होने के कारण सार्वजनिक पार्टियां तो नहीं हो सकीं। बावजूद इसके शहर के रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खूब गुलजार रहे। लोगों ने बाहर खाना खाने के बाद घर आकर रात 12 बजे केक काटे और एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयां दीं।
रात 12 बजते ही हर जगह गोले पटाखे छूटने लगे। रात 11 बजे शहर की बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा था तो लोगों के घरों पर पार्टियों का दौर चल रहा था। किसी ने गोले पटाखे दागकर तो किसी ने भारतीय परंपरा के अनुसार शंख और घंटा घड़ियाल बजाकर नववर्ष का स्वागत किया। लोग देर रात तक जागते रहे। सुबह जब सोकर उठे तो नए साल का सूरज देख लोगों की आंखों से नई आशाओं और नई उम्मीदों की किरणें फूट पड़ीं।
नववर्ष के पहले दिन शनिवार की सुबह से लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाइयां देते दिखे। लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और नए साल में सुख, समृद्घि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। लोगों ने अपने मित्रों रिश्तेदारों को नए साल पर उपहार भी भेंट किए। शनिवार का दिन लोग नए साल के स्वागत में लगे रहे और बाजार भी खूब गुुलजार रहा।
विज्ञापन
शनिवार को भी फूलों और केक की खूब हुई बिक्री
नववर्ष के पहले दिन शनिवार को भी बाजार में फूलों के गुलदस्तों और केक की खूब बिक्री हुई। इमली चौराहे से लेकर मेन रोड तक केक की दुकानें सजी दिखाई दीं तो मेन रोड संकटादेवी मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों के पास फूलों की दुकानें सजी रहीं। जिन पर लोगों ने आकर्षक गुलदस्ते खरीदे। इसके साथ ही चाकलेट आदि के गिफ्ट पैक भी खूब बिके।