फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New train will run between Daliganj to Mailani and Shahgarh

Lakhimpur Kheri News: डालीगंज से मैलानी और शाहगढ़ के बीच चलेगी नई ट्रेन

Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
New train will run between Daliganj to Mailani and Shahgarh
लखीमपुर खीरी। रेलवे डालीगंज मैलानी के बीच एक नई ट्रेन चलाएगा, जो शाहगढ़ तक जाएगी। यह सुबह करीब 8 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर डेढ़ बजे मैलानी पंहुचेगी। इसके बाद शाहगढ़ जाकर शाम छह बजकर 40 मिनट पर मैलानी आएगी।
विज्ञापन

रात साढ़े आठ बजे यह ट्रेन लखीमपुर और रात करीब एक बजे डालीगंज पहुंचेगी। इससे डालीगंज मैलानी के बीच एक नई ट्रेन मिलने से पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़कर चार जोड़ी हो जाएगी। हालांकि मैलानी शाहगढ़ के बीच ट्रेन संचालन शुरू करने के लिए रेलवे ने लखनऊ से मैलानी के लिए चलने वाली 05086 औऱ मैलानी से डालीगंज तक चलने वाली 05085 का समय परिवर्तित करने का निर्णय लेकर संशोधित समय सारिणी तक जारी कर दी थी, लेकिन ट्रेन संचालन की तिथि घोषित होते ही रेलवे ने एक नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed