{"_id":"619fe3118b3d0a7f0376c35c","slug":"new-investigation-team-including-retired-judge-reached-kheri-visited-the-spot-lakhimpur-news-bly4672194193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त जज समेत नई जांच टीम खीरी पहुंची, घटनास्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त जज समेत नई जांच टीम खीरी पहुंची, घटनास्थल का किया दौरा
विज्ञापन
तिकुनिया के लिए रवाना होती जांच टीम।
आठ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर से 17 नवंबर को किया गया है टीम का पुनर्गठन
लखीमपुर खीरी/ तिकुनिया। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 17 नवंबर को जांच टीम का पुनर्गठन किये जाने के आठ दिन बाद पहली बार यह टीम खीरी पहुंची और तिकुनिया जाकर घटनास्थल का भी दौरा किया। जांच टीम में सेवानिवृत्त जज समेत तीन आईपीएस अफसर शामिल हैं। सभी अफसर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री टेनी के गांव बनवीरपुर भी गए और शाम चार बजे तक वापस लखीमपुर लौट आए। शाम तक टीम के सदस्यों का जिले के कप्तान के साथ मंथन जारी था।
तिकुनिया कांड में जांच टीम से संतुष्ट न होते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज राकेश कुमार जैन को जांच टीम की निगरानी सौंपी थी और टीम में तीन आईपीएस अफसर बढ़ाए थे। इन तीन आईपीएस अफसरों में एडीजी इंटेलिजेंस एसबी शिरोडकर, आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान और डीआईजी सहारनपुर प्रीतिंदर सिंह शामिल हैं।
सेवानिवृत्त जज समेत यह सभी अफसर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह समेत एसपी संजीव सुमन मौजूद रहे। कुछ देर विचार विमर्श करने के बाद टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए तिकुनिया रवाना हो गई।
विज्ञापन
अपराह्न एक बजे तिकुनिया पहुंची टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां पर किसानों पर थार गाड़ी चढ़ाई गई थी और उसके बाद उसे जला दिया गया था। जांच टीम ने यहां का निरीक्षण करने के बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज का खेल मैदान भी देखा, जहां पर तीन अक्तूबर को डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था, लेकिन किसानों ने पार्क पर कब्जा जमा लिया था। यहां से कुछ देर बाद जांच टीम मंत्री टेनी के गांव बनवीरपुर के लिए रवाना हो गई। इस दौरान बाजार में भीड़ देखते हुए जांच टीम ने गाड़ी से उतरकर पैदल ही, रास्ता देखा। गांव में पहुंचने के बाद जांच टीम ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां दंगल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। करीब 2:30 बजे टीम बनवीरपुर से सिसवारी रोड होकर डागा पहुंची। यहां से बेलरायां कस्बा होते हुए जांच टीम लखीमपुर के लिए रवाना हो गई। शाम चार बजे जांच टीम लखीमपुर पहुंची, जहां शाम तक अधिकारियों संग बैठक होती रही। माना जा रहा है कि देर शाम तक अफसरों के बीच जांच टीम में जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई है।
इस दौरान जांच टीम में हाईकोर्ट के अवकाश प्राप्त जज राकेश जैन, एडीजी इंटेलिजेंस एसबी शिरोडकर, आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान, डीआईजी सहारनपुर प्रीतिंदर सिंह, एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।