फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New gas connections are currently suspended amid the crisis

Lakhimpur Kheri News: संकट के बीच नए गैस कनेक्शन फिलहाल बंद

Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
New gas connections are currently suspended amid the crisis
महाराज नगर की भारत गैस एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : जसराना कस्बा में विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अ​भियान। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। गैस सिलिंडर को लेकर जिले में बढ़ती मारामारी के बीच विभाग ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उद्देश्य है कि मौजूदा उपभोक्ताओं पर दबाव कम किया जा सके और आपूर्ति व्यवस्था संतुलित बनी रहे।
विज्ञापन

जिले में 83 गैस एजेंसियों से करीब आठ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। रोजाना 10 से 12 हजार सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है। इसके बावजूद एजेंसियों पर भीड़ कम नहीं हो रही। एक सिलिंडर पाने के लिए लोगों को चार से पांच घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले गैस आसानी से मिल जाती थी, लेकिन मौजूदा हालात में सिलिंडर के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। विभाग का दावा है कि ऑनलाइन बुकिंग के 72 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की जा रही है, लेकिन कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल रही। इससे उन्हें एजेंसियों पर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में करीब 20,402 सिलिंडर उपलब्ध हैं और रोजाना नियमित वितरण किया जा रहा है। सोमवार को 11,490 बुकिंग के सापेक्ष 10,769 सिलिंडर वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन पर रोक लगाई गई है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे।


------------------कॉमर्शियल सिलिंडर पर फैसला बाकी
जिले में कॉमर्शियल गैस की खपत को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक वितरण के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक कारोबारियों से डिमांड ली जा रही है। आदेश मिलते ही करीब 20 प्रतिशत सिलिंडर कारोबारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed