फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   new corona positive cases

नहीं रुका संक्रमण.. रिकार्ड 167 कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 17 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
new corona positive cases
new corona positive cases
लखीमपुर खीरी। खीरी में बुधवार को रिकार्ड 167 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 103 केस लखीमपुर क्षेत्र में मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या अब डराने लगी है। वह भी तब जब पूरी तरह लॉकडाउन खत्म किया जा चुका है। डीसीबी, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक में मैनेजर से लेकर कर्मचारी तक संक्रमित मिले हैं। मोहम्मदी न्यायालय परिसर के कर्मचारी संक्रमित मिलने पर जिला जज शिवशंकर प्रसाद ने दो दिन यानी 17 और 18 सितंबर 2020 को मोहम्मदी कोर्ट बंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 483 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमे 107 पॉजिटिव एवं 376 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 19 अन्य लैब एवं 41 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट आई हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला शिव कॉलोनी में आठ, करनपुर में तीन, जिला कारागार में नौ, सलेमपुर कोन में दो, आनंदनगर कॉलोनी में एक, फत्तेपुर सैधरी में एक, पिपरा करमचंद में एक, कालाआम में एक, एसएसबी मझरा फार्म में एक, मीरपुर में चार, शाहपुरा कोठी में एक, अग्गर बुजुर्ग में एक, ईदगाह में दो, अर्जुनपुरवा में दो, शांतिनगर में एक, सिकटिहा में दो, शिव कॉलोनी में एक, कक्कड़ तिराहा में एक, स्वरूप नगर में एक, गजनीपुर में एक, अंजनीपुर में एक, राजापुर में एक, सीएमओ आफिस में एक, आवास विकास कॉलोनी में आठ, रामापुर में एक, सिविल लाइंस में एक, ऊदयपुर महेवा में एक, गोटैयाबाग में एक, कमलापुर में एक, काशीनगर में दो, हाथीपुर उत्तरी में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, प्यारेपुर में एक, पुलिस लाइन में एक, भरतपुरी कॉलोनी में एक, नई बस्ती में एक, मिश्राना में दो, प्रकाशनगर में दो, अल्लीपुर में एक, गोविंदनगर में एक, ढुसरू में दो, स्वरूपनगर में एक, हाथीपुर में दो, महाराजनगर में एक, श्यामनगर में एक, एसएसबी कैंपस गढ़ी रोड में दो, ऑफीसर्स कॉलोनी में एक, नौरंगाबाद में दो, शांतिनगर में एक, छाउछ में दो, उदयपुर में एक, कोतवाली आवासीय परिसर में एक, डीहपुर में एक, एसबीआई लखीमपुर में एक, राजाजीपुरम में एक, कंचनपुरी में एक, हिदायतनगर में एक, शिवपुरी में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, कपूरथला में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील पलिया के बरेली फार्म गदनिया में एक, तहसील निघासन के सुथना बरसोला में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के कोर्ट कैंपस मोहम्मदी में एक, मछेछा में एक, अजबापुर चीनी मिल में आठ, पिपरहा ग्रंट में पांच, सेमरा घाट में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के पीएचसी ईसानगर में एक, गणेशपुर में एक, बीरसिंहपुर में छह, डीसीबी बैंक के एक मैनेजर, अवस्थीपुरवा में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील गोला गोकरननाथ के दौलतपुर में एक, कुकुरा में तीन, दुलारेपुर में एक, पचापुर में एक, मोतीपुर में एक, इलाहाबाद बैंक के मैनेजर, पश्चिमी दीक्षिताना में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, अर्जुननगर में तीन, एलआईसी ऑफिस में एक संक्रमित मिला है। वहीं 20 संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 3529 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2732 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 754 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 43 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

आज खुलेंगी जिला मुख्यालय की अदालतें
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद अव्यवस्थित चल रहीं जिला मुख्यालय की अदालतें गुरुवार को खुलेंगी। वहीं मोहम्मदी स्थित आउट लाइन कोर्ट गुरुवार को भी नही खुलेगा, बल्कि शुक्रवार तक बंद रहेगा। एडीजे शाम कुमार ने बताया कि मोहम्मदी अदालती परिसर में नए संक्रमण के मामले मिले हैं। इसलिए जिला जज शिवशंकर प्रसाद के आदेश पर मोहम्मदी की अदालत 17 और 18 सितंबर को बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को अदालत परिसर खुलेगा और अदालतें भी बैठेंगी, लेकिन कचहरी परिसर में प्रवेश के लिए एक ही गेट खोला जाएगा, जिस पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही वादकारियों को प्रवेश मिलेगा। साथ ही बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अदालती कर्मचारियों का आज भी होगा कोरोना टेस्ट
कई दिन बंद रहने के बाद गुरुवार को अदालती परिसर खुलेगा, लेकिन अदालतों में लगातार सुनवाई को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि पौने चार सौ कर्मचारियों वाले सिविल कोर्ट स्टाफ में अब तक 75 कर्मचारियों का ही चेकअप हुआ है। एडीजे शाम कुमार ने बताया गुरुवार को भी अदालती कर्मचारियों का कोविड 19 संक्रमण चेकअप कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed