फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated across the district

जिले भर में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Netaji Subhash Chandra Bose's birth anniversary celebrated across the district
लखीमपुर खीरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। सुभाष सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संकटा देवी रोड स्थिति नेताजी सुभाष पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कोरोना संक्रमण को लेकर इस बार प्रभात फेरी और भंडारे का आयोजन नहीं हुआ।
विज्ञापन

समिति संचालक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष हरनाम सुंदर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद वंदे मातरम गान का हुआ। महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ला आदि ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए नेताजी की जयंती मनाई गई। रमाशंकर मिश्रा, अजय सिंह, डॉ. अशोक शुक्ला, रामजन्म बरनवाल, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, दिलीप यज्ञ सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती युवा संवाद एवं ग्राम जागरण कार्यक्रम के साथ मनाई गई। युवाओं को नेताजी के भारतीय स्वतंत्रता में बहुमूल्य योगदान की जानकारी दी गई। भगौतीपुर गांव में युवाओं ने युवा जागरण ग्राम यात्रा निकालकर स्वस्थ युवा सबल राष्ट्र, शालीन युवा श्रेष्ठ राष्ट्र जैसे स्लोगन के साथ युवाओं को युग सृजन अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। गांव में वृक्षगंगा अभियान नशामुक्ति आंदोलन शुरू करने के लिए सुभाष चंद्र युवा मंडल का गठन हुआ। ओम प्रकाश वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, वीरेंद्र कुमार, अतुल वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष चंद्र बोस सचिन वर्मा, अनुज वर्मा, शिवम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। पूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण कर नेताजी के व्यक्तित्व को नमन किया। संस्थाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र, विमलेश मिश्र, मिथिलेश अवस्थी, नारायनलाल वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा शाखा डिवाइन इंडिया यूथ ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगवाया। शुभारंभ गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पूनम वर्मा ने किया। डॉ. अनुपम बाला, डॉ. राजेश मजूमदार ने स्वास्थ्य परीक्षण लोगों को निरोगी बनने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सौरभ दीक्षित, मुकेश कुमार सिंह, संजीव दीक्षित, आदर्श जायसवाल, विपुल शुक्ला, अजय मिश्रा, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed