फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal's elephants divided into three groups, problems for monitoring teams increased

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के हाथी तीन झुंडों में बंटे, निगरानी टीमों की मुश्किलें बढ़ीं

Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Nepal's elephants divided into three groups, problems for monitoring teams increased
हाथियों ने रौदी गन्ने की फसल
बांकेगंज। नेपाल से आए हाथियों के झुंड अब तीन हिस्सों में बंट गए हैं। ये झुंड फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन पर काबू पाना और मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नेपाल के शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से निकलकर करीब एक माह से किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड जंगल के बाहरी किनारों से होकर आबादी की ओर बढ़ रहा है। झुंड में 45 से ज्यादा हाथी थे। अब ये हाथी तीन झुंडों में बंट गए हैं। सबसे छोटा झुंड चार हाथियों का है, जो मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट में घूम रहा है। दूसरा मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट में है। इस झुंड में करीब 20 हाथी होने का अनुमान है।
मोहम्मदी रेंज की देवीपुर बीट में डेरा डाले हाथियों के झुंड में से करीब 20-22 हाथी बुधवार की सुबह गोला-खुटार हाईवे पारकर मैलानी रेंज की महुरेना बीट से होकर जटपुरा जंगल में पहुंच गए हैं। ये हाथी जिधर से भी गुजर रहे हैं रास्ते में पड़ने वाले खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल को रौंद रहे हैं। निगरानी टीमों के मुताबिक बुधवार दोपहर हाथियों की लोकेशन मड़हा में मिली है। संवाद
विज्ञापन



20 महुरेना लौटे, 22 हाथियों का झुंड अब भी देवीपुर के जंगल में
ममरी। मोहम्मदी रेंज के महेशपुर देवीपुर जंगल में पांच दिन से डेरा डाले हाथियों का झुंड दो भागों में बंटकर मंगलवार की रात महुरेना के जंगल में करीब 20 हाथी चले गए हैं। करीब 22 हाथी अब भी देवीपुर जंगल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों की निगरानी में लगे फॉरेस्टर शिवकुमार कश्यप, नेत्रपाल सिंह, अभिषेक वर्मा आदि वनकर्मियों ने बताया कि पांच दिन तक ठहरे हाथियों ने साहिबगंज, महेशपुर, रामदीनपुर, बगचन, अयोध्यापुरी निवासी कई किसानों के खेतों में खड़ी कई एकड़ गन्ने और धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वनकर्मियों ने बाकी हाथियों के भी जंगल जल्द लौटने की संभावना जताई है। संवाद

हाथियों ने रौदी गन्ने की फसल

हाथियों ने रौदी गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed