{"_id":"58e91fdf4f1c1b41485b80ec","slug":"nepali-survey-team-did-the-inspection-of-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली सर्वे टीम ने किया बसही बार्डर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली सर्वे टीम ने किया बसही बार्डर का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इससे पहले भारत की सर्वे आफ इंडिया कर चुकी है निरीक्षण
खीरी डीएम व कैलाली एसडीओ के बीच होगी मीटिंग
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर सर्वे आफ इंडिया की टीम ने 31 मार्च को नोमैंसलैंड व पिलर का निरीक्षण किया था। अब शनिवार को नेपाल की सर्वे टीम ने भी नेपाली सीमा की भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही भारत की सर्वे टीम से वार्ता की।
भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर पिलर संख्या 200 के पास भारत की सर्वे आफ इंडिया की टीम ने निरीक्षण किया था। जिसमें टीम ने जंगल के हिस्सों के साथ ही नोमैंस लैंड व पिलरों का निरीक्षण किया था जबकि पेड़ों के पास भी टीम ने जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को नेपाल की सर्वे टीम बार्डर पर पहुंची। यहां पर उसने भी अपनी सीमा के अंदर की भूमि का जायजा लिया। नेपाली सर्वे टीम ने भारत की सर्वे टीम से बातचीत भी की। दोनों टीमों के अनुसार जल्द ही लखीमपुर के डीएम और नेपाल के कैलाली एसडीओ की मीटिंग नेपाल महेंद्रनगर में होगी। जिसमें सर्वे की तिथि तथा अन्य निर्णय लिए जाएंगे। मीटिंग में कहां से कहां तक भूमि का सर्वे किया जाएगा। इसके बारे में विस्तार से चर्चाएं होंगी।
विज्ञापन