फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali girl and youth being taken to Shimla caught

शिमला ले जाई जा रही नेपाली युवती और युवक को पकड़ा

Wed, 14 Jul 2021 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nepali girl and youth being taken to Shimla caught
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के संदेह में एसएसबी ने एक नेपाली युवती के साथ नेपाली युवक को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें नेपाल की एपीएफ पुलिस व एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

शारदापुरी एसएसबी कंपनी के कमांडर सुनील कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 775/1 के पास नेपाल से भारत आते एक नेपाली युवक व युवती को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पिछले आठ माह से दोनों साथ रह रहे हैं, लेकिन अभी दोनों की शादी नहीं हुई है। दोनों शिमला काम करने के लिए जा रहे हैं। युवक ने अपना नाम लवरू राणा निवासी दुर्गा जिला कंचनपुर नेपाल बताया। दोनों की बातों पर संदेह होने के चलते मामले की सूचना नेपाल एपीएफ व एनजीओ को दी गई। दोनों को एपीएफ व एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed