{"_id":"68f3d887f9c8d5d71201e076","slug":"nepali-businessman-duped-of-rs-220-lakh-by-giving-him-fake-coins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-158775-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल के व्यापारी को नकली सिक्के देकर 2.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल के व्यापारी को नकली सिक्के देकर 2.20 लाख ठगे
Sat, 18 Oct 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेपाल निवासी एक व्यापारी को दो युवकों ने नकली सोने के सिक्के देने के बदले उससे 2.20 लाख रुपये ठग लिए। दोनों आरोपी तिकुनिया के रहने वाले हैं। नेपाल के कॉस्मेटिक व्यापारी को जब सिक्के नकली होने की बात पता चली तो ठगी का खुलासा हो सका। पीड़ित ने तिकुनिया पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नेपाल के कैलाली जिले के गांव मटेरी निवासी व्यापारी सुनील चौधरी ने बताया कि उनकी गेटीगेटा के पास कॉस्मेटिक की दुकान है। उनकी दुकान पर तिकुनिया के बनबीरपुर निवासी मोशीन शाह और सनी बीती 18 अगस्त को आए और उन्होंने सोने के सिक्के दिखाए। आरोपियों ने एक सिक्के की कीमत एक लाख 10 हजार रुपये बताई। व्यापारी ने दो सिक्के खरीदने की इच्छा जताई तो उन्होंने 2.20 लाख रुपये लेकर दो सिक्के दे दिए।
व्यापारी का आरोप है कि जांच के बाद सोने के सिक्के नकली निकले। इसकी जानकारी होते ही व्यापारी ने दोनों से रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। साथ ही बार-बार रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी देने लगे। घबराए व्यापारी ने तिकुनिया पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि रविवार को दोनों का चालान किया जाएगा। संवाद