फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali Army takes over security, 79,000 soldiers deployed

Lakhimpur Kheri News: नेपाली सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान, 79 हजार जवान तैनात

Wed, 04 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nepali Army takes over security, 79,000 soldiers deployed
धनगढ़ी (नेपाल)। आगामी पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए नेपाली सेना ने देशभर में तैनाती शुरू कर दी है। नेपाली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निर्देश पर 77 जिलों में कुल 79,727 जवान मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा संभालेंगे।
विज्ञापन

सेना का संचालन तीसरे सुरक्षा घेरे में होगा। जवान मतदाताओं, प्रत्याशियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ मतपेटियों को सुरक्षित मतगणना केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। देश के 3,680 अति-संवेदनशील केंद्रों पर विशेष गश्त और कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

दुर्गम पहाड़ी इलाकों के लिए काठमांडो, पोखरा, सुर्खेत, विराटनगर और इटहरी में हवाई गश्ती केंद्र बनाए गए हैं। हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय मोड पर रहेंगे और आवश्यक होने पर दुर्गम मतदान केंद्रों तक मतपेटियां पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना ने एयरपोर्ट, कारागार, मतपत्र छपाई केंद्र और सिंह दरबार जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। स्थानीय प्रशासन ने चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed