{"_id":"692b3e90b37f953ca20485c4","slug":"nepalese-elephant-herd-returns-to-maheshpur-forest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-162266-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों का झुंड फिर महेशपुर के जंगल में लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों का झुंड फिर महेशपुर के जंगल में लौटा
Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज में छह दिनों से डेरा डाले नेपाली हाथियों का झुंड शुक्रवार रात आंवला बीट से फिर वापस महेशपुर के जंगल में आ गया।
फारेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों ने कुछ किसानों के खेतों में गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी पांच दिनों से देवीपुर, महेशपुर, भुइयां देवी और आंवला बीट के जंगल में भ्रमण कर रहे हैं और जंगल से सटे किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। तमाम कोशिश करने के बाद भी हाथी वापस जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। गन्ना बहुल एरिया होने की वजह से हाथियों को गन्ने की मिठास भा रही है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि गनीमत यह है कि हाथियों ने अब तक किसी इंसान पर हमला नहीं किया है। उनकी निगरानी में लगी वन कर्मियों की टीम अपना काम कर रही है।