फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police remand of Chinese national Wang Xuanju extended till February 28

UP News: पलिया तक बाइक से आया चीनी नागरिक, खंडहर में गुजारी थी रात, सुरक्षा एजेंसियों को मिलीं कई जानकारियां

Sat, 25 Feb 2023 12:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Feb 2023 12:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा बॉर्डर पर 17 फरवरी 2023 को पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू को दूसरी बार तीन दिनों की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस बृहस्पतिवार को उसे दिल्ली लेकर गई थी। उससे पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं। 

विज्ञापन
Police remand of Chinese national Wang Xuanju extended till February 28
चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू की पुलिस रिमांड 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस टीम उसे लेकर दिल्ली भी गई थी। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि वांग सीमा स्थित बनगवां मंडी से बाइक के जरिए पलिया आया था। एक खंडहर में उसने रात गुजारी थी। फिर 200 अमेरिकी डॉलर को एक व्यापारी के जरिए भारतीय करेंसी में बदलवाने के बाद वह दिल्ली चला गया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा बॉर्डर पर 17 फरवरी 2023 को पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू को दूसरी बार तीन दिनों की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस बृहस्पतिवार को उसे दिल्ली लेकर गई थी। लखनऊ से आई एटीएस और आईबी की टीम ने उसे दिल्ली ले जाकर पूछताछ की। चूंकि वह दिल्ली से नेपाल लौटते वक्त पकड़ा गया था, इसलिए सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दिल्ली की उन जगहों पर ले जाकर पूछताछ की, जहां-जहां वह गया था।
विज्ञापन


चीनी नागरिक की रिमांड शुक्रवार को 2.30 बजे खत्म हो रही थी। पुलिस ने वांग को सीजेएम अदालत में पेशकर आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड और मांगी। सीजेएम अशोक कुमार ने तीसरी बार चीनी नागरिक की पुलिस कस्टडी रिमांड बढ़ाते हुए 24 फरवरी दोपहर ढाई बजे से लेकर 28 फरवरी की दोपहर ढाई बजे तक के लिए आदेश पारित कर दिया। अदालत ने पुलिस को ताकीद की है कि चीनी नागरिक की जिम्मेदारी पूरी तरह से विवेचक की होगी। इसके अलावा अदालत ने पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

500 रुपये में बनवगवां मंडी से पलिया तक आया

जानकारी के मुताबिक गौरीफंटा कोतवाली में आईबी के भाषा ट्रांसलेटर के जरिए चीनी नागरिक से पूछताछ की गई। वांग ने चीनी भाषा में जवाब दिया। सुरक्षा एजेंसिया कुछ भी बताने से इनकार कर रही हैं, मगर विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि चीनी नागरिक बाइक के जरिए बनगवां मंडी से पलिया आया था। सुरक्षा एजेंसियों ने गौरीफंटा बॉर्डर से बनगवां मंडी तक बाइक चालकों से पूछताछ की। साथ ही पूछा कि कौन उसे बाइक से लाया और कहां छोड़ा। बताते हैं कि पांच सौ रुपये में उसको बनगवां से पलिया तक बाइक से छोड़ा गया है।

मछली मंडी वाली गली के एक खंडहर में रातभर रुका

पलिया की संपूर्णानगर रोड से मछली मंडी जाने वाली गली में स्थित एक खंडहर में चीनी नागरिक वांग के रात गुजारने की बात भी सामने आ रही है। बुधवार और बृहस्पतिवार को सुरक्षा एजेंसियां उसे मछली मंडी के पास लाईं और पूछताछ की। साथ ही खंडहर में जाकर भी जांच पड़ताल की। बताया जाता है कि बॉर्डर से दिल्ली जाने के बीच वह एक रात इस खंडहर में रुका था। यदि वह जासूस नहीं था, तो वह फिर क्यों चोरी छिपे खंडहर में रुका। उसने होटल क्यों नहीं लिया या फिर अन्य सार्वजनिक जगह पर क्यों नहीं रुका।

16 हजार रुपये के बदले दिए 200 अमेरिकी डॉलर

पलिया आकर चीनी नागरिक द्वारा 200 अमेरिकी डॉलर को भारतीय करेंसी में एक्सचेंज करने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक व्यापारी के पास जाकर उसने 200 अमेरिकी डॉलर दिए और उसके बदले में 16 हजार रुपये की भारतीय करेंसी ली। इस बात की जानकारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस व्यापारी से पूछताछ की है। साथ ही चीनी वांग को लाकर उससे पलिया के अन्य जगहों पर भी तस्दीक कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed