{"_id":"6987833e8b283ad70e0e44f8","slug":"nepal-teenager-killed-in-truck-collision-in-lamki-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167751-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल : लम्की में ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल : लम्की में ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना होने पर पूर्व पश्चिम राजमार्ग बंद। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की लम्की चूहा नगरपालिका में शुक्रवार रात पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार सुबह से ही परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
टायर जलाकर राजमार्ग अवरुद्ध किए जाने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री बीच रास्ते में फंसे रहे। जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे लम्की चूहा नगरपालिका के वार्ड-10 स्थित गोपका मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार 15 वर्षीय शिरीष भंडारी को जोरदार टक्कर मार दी। शिरीष वार्ड-8 के निवासी थे।
हादसे के तुरंत बाद किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर फैलते ही शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए। उचित मुआवजे और ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी।
विज्ञापन
मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की मौजूदगी में ट्रक मालिक और पीड़ित पक्ष के बीच वार्ता चल रही है। खबर लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन पाई थी और राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।