फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal's bus crashes, 17 injured in Nepal

नेपाल में बस पलटने से प्रधानाचार्य की मौत, 17 घायल      

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nepal's bus crashes, 17 injured in Nepal
हादसा - फोटो : अमर उजाला
चार गंभीर घायल    
विज्ञापन

 नेपाल के कैलाली जिले के लमकी-टीकापुर मार्ग पर धनगढ़ी की ओर आ रही एक बस ओवरटेक करते समय पलट गई, जिसमें एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत हो गई। जबकि अन्य 17 यात्री भी घायल हो गए। इसमें से चार गंभीर घायल यात्रियों को इलाज के लिए नेपालगंज रेफर कर दिया गया है। उधर घटना के बाद स्कूलों में शोक मनाने के साथ ही छुट्टी कर दी गई है।       

टीकापुर थाना पुलिस के निरीक्षक सुदीप राज पाठक ने बताया कि टीकापुर से धनगढ़ी की ओर जा रही बस संख्या न 5 ख 530  लमकी-टीकापुर मार्ग पर पथरैया ग्राम के पास ओवरटेक करते समय पलट गई। बस में सवार यात्रियों में से टीकापुर स्थित करूणा इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल के प्रधानाचार्य जोधी प्रसाद चौधरी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार अन्य 17 यात्री भी घायल हो गए। जिन्हें टीकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें गंभीर रूप से घायल अतरिया निवासी धर्म सिंह, चूहा लमकी निवासी सीता विक, बांके निवासी बालकुमारी मल्ल तथा जानकीपुर निवासी राम सुनार को प्राथमिक इलाज के बाद नेपालगंज के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर प्रधानाचार्य की मौत होने पर कैलाली जिले के सभी स्कूलों में शोक दिवस मनाने के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed