{"_id":"6a849adbdf15692a5e09d299","slug":"nepal-police-arrested-6-youths-with-12850-grams-of-brown-sugar-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-182699-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल पुलिस ने 6 युवकों को 12.850 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल पुलिस ने 6 युवकों को 12.850 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की गोदावरी और घोड़ाघोड़ी नगर पालिका तथा टीकापुर नगर पालिका के अलग-अलग स्थान से नेपाल पुलिस ने छह युवकों को 12.850 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। कैलाली जिला की मादक पदार्थ नियंत्रण टोली के प्रवक्ता व सूचनाधिकारी एसआई दुर्गा राज जोशी ने बताया कि गेटा चौकी पुलिस ने गोदावरी नगर पालिका के वार्ड 5 गेटा से कृष्णपुर निवासी जगदीश विष्ट को 2.200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा।
इसके साथ ही सुक्खड़ थाना पुलिस ने घोड़ा घोड़ी नगर पालिका के वार्ड 10 से लठैया गांव निवासी 24 वर्षीय युवक जितेंद्र चौधरी को पकड़ा। इसके पास से 1.170 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा ड्रग्स नियंत्रण टोली कैलाली और टीकापुर की कालाकुंडा पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से टीकापुर नगर वार्ड नंबर 9 खकरौला नाका से बर्दिया के राजापुर वार्ड 7 भीमापुर निवासी अमन चौधरी (21) को भारतीय क्षेत्र तिकुनिया से ब्राउन शुगर लाते पकड़ा।
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 4.320 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा टीकापुर नगर पालिका वार्ड 10 ब्लाक नंबर 29 से स्थानीय निवासी नवीन भंडारी (25) को 270 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। साथ ही वार्ड दो कोठारपुर से स्थानीय निवासी सुभाष शाही और तिलक बुढ़ा को 4.890 ग्राम ब्राउन शुगर सहित पकड़ा। पकड़े गए छह युवकों के पास से ब्राउन शुगर बरामद होने पर उन्हें अलग-अलग स्थानीय थाने पर लाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।