फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepal border to be sealed 72 hours before elections, heightened vigilance

Lakhimpur Kheri News: नेपाल चुनाव के 72 घंटे पहले सील हो जाएगी सीमा, बढ़ जाएगी चौकसी

Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nepal border to be sealed 72 hours before elections, heightened vigilance
नेपाल में आयोजित  बैठक में लखीमपुर व नेपाल के अ​धिकारीगण। स्रोत : सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आगामी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव 2026 के चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को नेपाल के कैलाली जिले के गोदावरी में भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक की गई। दोनों देशों ने चुनाव के दौरान सूचना आदान-प्रदान करने, सीमा सुरक्षा, पिलर की मरम्मत, शांति व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

भारत की ओर से लखीमपुर खीरी और नेपाल की ओर से कैलाली एवं कंचनपुर अंचल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। नो मेंस लैंड पर स्थित सीमा पिलरों की मरम्मत, उचित रखरखाव, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, जाली मुद्रा, सीमा पार अपराधों को रोकने को रणनीति बनी। गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा, संयुक्त गश्त पर जोर दिया। नेपाल में 5 मार्च को मतदान होना है। ऐसे में सीमा को 72 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा में शांति बनाए रखने, सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने, आपसी तालमेल पर चर्चा की।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा है। हर संभव मदद का भरोसा दिया। कैलाली सीडीओ हीरालाल रेग्मी और कंचनपुर सीडीओ मदन कोइराला ने कहा कि हमारे संबंध अच्छे थे और भविष्य में भी बेहतर रहेंगे। लखीमपुर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि, रियल टाइम सूचना आदान-प्रदान, आपात सेवाओं की आवाजाही की प्राथमिकताएं रहेंगी। एएसपी पवन गौतम ने कहा कि पेट्रोलिंग सतत जारी है। मिलने वाली सूचनाओं पर क्विक रेस्पॉन्ड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसएसबी कमांडेंट 39 बटालियन आरके राजेश्वरी, डिप्टी कमांडेंट ऑपरेशन विजेंद्र सिंह, कमांडेंट 49 बटालियन शेर सिंह चौधरी, सेकेंड इन कमांडेंट थर्ड बटालियन एमडी तमांग, कमांडेंट 70 बटालियन राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed