फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Negligent officials sought clarification

लापरवाह अफसरों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 30 Apr 2015 12:18 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य पोषण मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मार्च महीने में अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों में कुपोषण में कमी लाने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। डीएम ने उन अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है, जिन्होंने गांवों का भ्रमण कर आख्या प्रेषित नहीं की है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिस ब्लाक में गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या कम या शून्य दर्शाई गई है। वहां के चिकित्साधिकारियों एवं सीडीपीओ को चेतावनी दी कि भविष्य में आपस में तालमेल स्थापित कर कुपोषित बच्चों और गंभीर एनमिक महिलाओं का चिन्हांकन सही तरीके से करें। साथ ही निर्देश दिया कि अगली बैठक में सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र के लाभार्थियों का रजिस्टर एवं समस्त सूचनाओं सहित बैठक में आएं।
विज्ञापन


सीडीओ नितीश कुमार ने कहा कि कुपोषित बच्चों का सही मूल्यांकन मानवीय आधार पर करें और उनके प्रति सहानुभूति रखते हुए कार्य करें। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को गांव में समय-समय पर भ्रमण कर उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार, शनिवार को गांवों में जाएं
सीडीओ ने बैठक में बताया कि प्रदेश स्तर पर 42 प्रतिशत कुपोषण पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी बुधवार और शनिवार के दिन गांवों में भ्रमण पर जायें। संबंधित सीडीपीओ एवं स्वास्थ्य अधिकारियों का मोबाइल नंबर रखकर समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed