{"_id":"67365272389ebe59c90bf7a4","slug":"neemgaon-police-accused-of-beating-with-belt-video-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-133244-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नीमगांव पुलिस पर पट्टे से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नीमगांव पुलिस पर पट्टे से पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस पर बृहस्पतिवार देर शाम एक युवक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया।
बेहजम निवासी विश्वजीत वर्मा ने वीडियो वायरल किया है। इसमें बेहजम चौकी पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह बेहजम में एक जगह बैठा था, जहां कुछ कहासुनी के बाद कुछ पुलिसकर्मी उसे चौकी ले गए। वहां पिटाई कर 112 की पीआरवी से थाना नीमगांव भेज दिया। उसे बाद में थाने से छोड़ दिया गया।
आरोप है कि पुलिस ने छोड़ने से पहले सुविधा शुल्क के रूप में उससे 5,200 रुपए भी लिए और मुकदमे में फसाने की धमकी दी। बेहजम चौकी के दरोगा वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दो भाई आपस में लड़ रहे थे। पीआरवी को हाथ देकर रोका तो उनसे भी अभद्रता करने लगे। पीआरवी उन्हें बेहजम चौकी लाई। पूरे प्रकरण की जानकारी कर उन्हें पीआरवी से ही थाने भेज दिया गया था।
थानाध्यक्ष नीमगांव सुनीता कुशवाहा ने बताया कि दो भाई आपस में शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। पीआरवी थाने ले आई थी। वीडियो में लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। संवाद