{"_id":"5803c5ba4f1c1b67522934ef","slug":"nectar-moon-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रमा से बरसी अमृत की वर्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रमा से बरसी अमृत की वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
culture
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद पूर्णिमा पर हुए समरसता भोज
शरद पूर्णिमा पर जिले के कई स्थानों पर समरसता भोज हुए। मैलानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला संघ ने मोहल्ला गौतम नगर में सामूहिक समरसता भोज का आयोजन किया।
गोला गोकर्णनाथ। शरद पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में ही स्नान कर मंदिर जाकर पूजन अर्चन किया। मान्यता के अनुसार भक्तों ने शाम को खीर पकाकर खुले आसमान के नीचे चांदनी रात में रख दी और प्रात: परिवार सहित प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है।
मैलानी। समरसता भोज में शामिल होने आए मुख्य अतिथि भाजपा के लखीमपुर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां उपस्थित लोगों को बताईं। कार्यक्रम में आनंद मौर्या, विजेंद्र मित्तल, राकेश अरोड़ा, महेश अग्रवाल, राहुल राठौर, शिवा श्रीवास्तव मौजूद रहे। भोज में निर्मला देवी, सरोज, बिटोली, रामा देवी आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर हुई भक्ति संगीत संध्या
ओयल। शरद पूर्णिमा की संध्या पर सुविख्यात मां काली मंदिर परिसर में संगीत मयी संकीर्तन हुआ, जिसमें मनोरम भक्ती गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया। पंडित रामशंकर अवस्थी, प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव के संग विशेष पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।