फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   neck of man cut by Chinese manjha his condition is critical in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चीनी मांझे से कटा स्कूटी सवार युवक का गला, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

Fri, 14 Feb 2025 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 05:01 PM IST
सार

चीनी मांझे की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लखीमपुर खीरी में चीनी मांझे से स्कूटी सवार युवक का गला कट गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन
neck of man cut by Chinese manjha his condition is critical in lakhimpur kheri
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौर्या कॉलोनी निवासी युवक चीनी मांझा की चपेट में आ गया। युवक स्कूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान डॉन बॉस्को के निकट उसके गले में अचानक मांझा फंस गया। मांझे से युवक का गला कट गया। इससे युवक छटपटाते हुए स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। उसे काफी चोटें आईं हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे मौर्या कॉलोनी निवासी योगेश रस्तोगी स्कूटी से घर जा रहे थे। डॉन बॉस्को के निकट नहरिया पर रास्ते में अचानक उनके गले में चीनी मांझा फंस गया, जिससे उनका गला कट गया। स्कूटी सहित गिरने से हाथ पैर में कई जगह चोटें भी आईं हैं। काफी खून बह जाने के चलते वह काफी देर तक बेहोश पड़े रहे। वहां से गुजर रहे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां काफी देर तक चले इलाज के बाद होश आया। योगेश ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक योगेश का उपचार चल रहा है। मांझे से कटने से गले पर गहरा घाव हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर चला था अभियान
चीनी मांझे को लेकर मकर संक्रांति पर्व पर एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाकर छापेमारी की थी। हालांकि अभियान के दौरान कहीं से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। संदिग्ध मांझे को टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया था। त्योहार के निपटने के बाद ही अधिकारियों का अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया। बाजार के सूत्रों का कहना है कि कई जगहों पर चोरी छिपे चीनी मांझे की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

चीनी मांझे से कई हादसे हो चुके हैं। पलियाकलां क्षेत्र में 24 जनवरी को चीनी मांझे की चपेट में आकर एक चकबंदी लेखपाल घायल हो गए थे। उनकी नाक कट गई थी। पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर में 11 जनवरी को चीनी मांझे से बाइक सवार सिपाही शाहरुख की गर्दन कट गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed