{"_id":"582c9ded4f1c1b59368ffc3c","slug":"near-the-school-after-submitting-a-memorandum-demanding-speed-breakers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन देकर की स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन देकर की स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
memorandam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मंगलवार को बाइक की चपेट में आकर छात्रा हुई थी घायल
प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के पास से गुजरने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। मंगलवार को यहां बाइक की चपेट में आकर कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा घायल हो गई थी।
ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालय सुआगाड़ा सड़क के किनारे स्थित है। हिदायतनगर चौराहे से यह रोड सीधी बनवारीपुर और महेवागंज की ओर जाती है। इस रोड पर तमाम छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। कोई भी स्पीड ब्रेकर और बाउंड्री गेट स्कूल के पास न होने से आए दिन बच्चों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि मंगलवार को विद्यालय की कक्षा एक की छात्रा उनम फातिमा इसी तरह सड़क हादसे में घायल हो गई थी। बाइक सवार उसे टक्कर मार कर चला गया। इससे बालिका के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अभिभावकों ने विद्यालय के पास सड़क पर दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले लोगों में शाहिर खान, बृजेश मिश्र, ताहिरा खातून, आमिना खातून, मुजीब खां, सलमान खान, अरुन कुमार, तौकीर खां, कय्यूम खां, सुनव्वर खां, मोहम्मद आरिफ, नदीम चौधरी आदि मौजूद रहे।