फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NCERT books will be studied from 9th to 12th

नौ से 12वीं तक एनसीईआरटी की किताबों से होगी पढ़ाई

Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
NCERT books will be studied from 9th to 12th
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रकाशक नामित कर तय किए रेट
विज्ञापन

तय प्रकाशन से अलग किताबों से पढ़ाई होते मिली तो होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तीन प्रकाशन निर्धारित किए हैं। इनकी किताबों का मूल्य तक निर्धारित हो चुका है। डीआईओएस ने निर्धारित प्रकाशक के अलावा किताबों से पढ़ाई होते मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शैक्षिक सत्र 2022-23 में इस बार माध्यमिक स्कूलों में करीब 34 विषयों की 67 किताबों से पठन पाठन होगा। बोर्ड ने इसके लिए श्रीकैलाजी बुक्स, आगरा एवं झांसी के पीतांबरा बुक्स एवं डायनामिक टेक्सट बुक्स को नामित किया। इसके अतिरिक्त यदि किसी अन्य प्रकाशन की पुस्तकों से विद्यालय में पढ़ाई होती मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित प्रकाशन की पुस्तकें बाजार में उपलब्ध हैं। शासन की ओर से इन पुस्तकों के मूल्य भी तय कर दिए गए हैं। यदि कोई विद्यालय इनके अलावा किसी अन्य प्रकाशक की किताबें खरीदने के लिए छात्रों को बाध्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्धारित किताबें
शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा नौ व दस के लिए अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान। कक्षा 11 में अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र, समाज शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, लेखा शास्त्र, मनोविज्ञान एवं गृह विज्ञान। कक्षा 12 के लिए अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र आदि पुस्तकें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने प्रकाशन के साथ किताबों का भी मूल्य निर्धारित कर दिया है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्धारित प्रकाशक की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराने की हिदायत दी है। निरीक्षण के दौरान निर्देशों का पालन न होने पर कार्रवाई होगी।
-डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed