फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   NCC cadets narrated the heroic saga of Kargil Vijay Diwas in poems

एनसीसी कैडेट्स ने कविताओं में सुनाई कारगिल विजय दिवस की शौर्य गाथा

Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets narrated the heroic saga of Kargil Vijay Diwas in poems
कारगिल युद्ध के बारे मे जानकारी देती एनसीसी की छात्रा।
युवराजदत्त महाविद्यालय में हुई जागरूकता गोष्ठी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के दिन विचार गोष्ठी हुई। इसमें एनसीसी कैडेट्स ने देश प्रेम की कविताओं एवं भाषण के माध्यम से कारगिल विजय दिवस की शौर्य गाथा प्रस्तुत की।
गोष्ठी में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य की प्रशंसा करते हुए कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार ने कारगिल युद्ध के समय की तत्कालीन परिस्थितियों की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के जवानों की कुशल युद्ध रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कारगिल विजय को युद्ध इतिहास की सबसे कठिनतम विजय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीलम त्रिवेदी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की यादें हम सभी के दिलों में हमेशा रहनी चाहिए और देश के समक्ष इस तरह की परिस्थिति आने पर एकजुट होकर उसका सामना करने के लिए सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए। संचालन कैडेट निशांत मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छात्राओं ने देखी डाक्यूमेंट्री फिल्म
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं को कारगिल विजय दिवस के बारे में जानकारी देकर उनमें वीरता, साहस, देशभक्ति के संचार के लिए, कारगिल युद्ध पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। छात्राओं ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस के बारे में छात्राओं को जानकारी देकर विषम परिस्थितियों में भी सैनिकों के अदम्य साहस के बारे में बताते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया। पूजा शुक्ला, विमलेश सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed