फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navodaya: Registration for admission in the new session will be online

नवोदय : नवीन सत्र में प्रवेश के के ऑनलाइन होंगे पंजीकरण

Sat, 20 Jul 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Navodaya: Registration for admission in the new session will be online
लखीमपुर खीरी। मितौली के नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकरण होने शुरू हो गए हैं। पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 16 सितंबर की तिथि अंतिम तिथि है। विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की खबर मिलने के बाद अभिभावक दस्तावेज पूरे करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय में सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे बच्चे ही आवेदन करेंगे। इसके लिए अधिकृत वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। बच्चे की उम्र नौ से 11 वर्ष होनी चाहिए। इससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों को प्रवेश परीक्षा में नहीं बिठाया जाएगा। नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के लिए 18 जनवरी 2025 को परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शहर व जिले के कई स्कूलों को केंद्र बनाया जाता है। जवाहर विद्यालय में बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की सुविधा है। शिक्षा, भोजन और छात्रावास की सुविधा निशुल्क है। प्रवास योजना के माध्यम से सांस्कृतिक आदान प्रदान और खेलकूद के माध्यम से खेलों को बढ़ावा भी दिया जाता है। नवोदय विद्यालय में एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस भी है। इस विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। साथ ही 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए सुरक्षित रखी जाती हैं। बालिकाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिभावक को ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों की स्कैन की हुई सॉफ्ट कॉपी को सुरक्षित रखना होगा। इसमें छात्र या छात्रा का हस्ताक्षर, माता-पिता का हस्ताक्षर, छात्र या छात्रा की फोटो, माता-पिता और छात्र-छात्रा का हस्ताक्षर, स्कूल का सत्यापित प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, यदि नहीं है तो मान्य कोई अन्य आवास प्रमाण-पत्र सबमिट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed