फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Navodaya: 9280 applications received for admission in class six

नवोदय : कक्षा छह में प्रवेश के लिए मिले 9280 आवेदन

Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Navodaya: 9280 applications received for admission in class six
लखीमपुर खीरी। नवोदय स्कूल में आगामी सत्र 2025-26 के लिए अब तक 9280 आवेदन मिले हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सितंबर महीने से शुरू हुई नवोदय में प्रवेश प्रक्रिया सात अक्टूबर तक चली। इस दौरान दो बार तिथियां भी बढ़ाई गई। तिथि बढ़ने से आवेदनों की संख्या में इजाफा हुआ। प्रक्रिया समाप्त होने तक 9280 आवेदन मिले। 15 ब्लॉकों में से सबसे कम आवेदन धौरहरा ब्लॉक से मिले हैं। बता दें कि विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं।
प्रवेश के लिए सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे बच्चे ही आवेदन कर सकते थे। आवेदन के लिए बच्चे की उम्र नौ से 11 वर्ष तय की गई थी। प्रवेश के लिए 18 जनवरी 2025 को परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। पहले अंतिम तिथि 16 सितंबर थी, स्कूल प्रशासन की ओर से पहले 23 सितंबर, फिर 07 अक्टूबर अंतिम तिथि घोषित की गई थी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि मिले आवेदन के बाद अब परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा जिले के स्कूल के अलावा आस पास के स्कूलों को भी सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लाकों से इतने मिले आवेदन
लखीमपुर-932, मोहम्मदी-765, कुंभी गोला-522, नकहा-466, बांकेगंज-533, बेहजम-568, ईसानगर-651, धौरहरा- 376, निघासन-989, पलिया-409, बिजुआ-573, फूलबेहड-530, पसगवां-733, मितौली -709 व रमियाबेहड़-524।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed