{"_id":"60dcbc0c8ebc3ec23565e971","slug":"naunihal-in-danger-malnutrition-hit-the-most-in-terai-blocks-lakhimpur-news-bly451536421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वैक्सीन कैसे शुरू होगा महाटीकाकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वैक्सीन कैसे शुरू होगा महाटीकाकरण अभियान
विज्ञापन
आज से जिले भर में होना था आगाज, वैक्सीन न मिलने से बढ़ी मुसीबत
लखीमपुर खीरी। एक जुलाई से जिले में महा टीकाकरण अभियान की शुरूआत होनी थी, जो कि वैक्सीन के अभाव में फिलहाल संभव नहीं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वैक्सीन मुहैया हो जाएगी, जिसके बाद महा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यहां बता दें कि बुधवार को करीब आठ हजार डोज मिली थीं।
तीसरी लहर आने से पहले 18 साल से अधिक सभी लोगों का टीकाकरण करने के लिए जिले में क्लस्टर एप्रोच अभियान का आगाज हुआ। पहले चरण में नौ ब्लॉकों मेें अभियान चला। एक जुलाई से सभी 15 ब्लॉकों में महा टीकाकरण अभियान शुरू करने की तैयारी थी, जिसका ब्लॉकवार माइक्रो प्लान तक तैयार हो गया।
महा टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले ही पर्याप्त संख्या में वैक्सीन का न मिलना जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सोमवार को भी वैक्सीन नहीं मिली, जिस कारण मंगलवार को जिला एवं महिला अस्पताल सहित सिर्फ आठ ब्लॉकों में ही टीकाकरण हो सका। इस दौरान 798 लोगों के वैक्सीन लगी। वहीं, बुधवार को लखनऊ से कोविशील्ड की करीब 6700 और कोवाक्सीन की 1300 डोज मिलीं। वहीं बुधवार को जिला एवं महिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
वैक्सीन के अभाव में सिर्फ 798 का टीकाकरण
सोमवार को वैक्सीन न मिलने के कारण मंगलवार को चलने वाला टीकाकरण अभियान प्रभावित रहा। ऐसे में रोजाना जहां 15,000 के करीब लोगों के वैक्सीन लगती थी। वहीं मंगलवार को सिर्फ 798 लोगों का ही टीकाकरण हो सका।
मंगलवार को हुए टीकाकरण की स्थिति
जिला अस्पताल-270, महिला अस्पताल-113, नकहा- 10, धौरहरा-20, पलिया-80, मोहम्मदी-96, मितौली-19,बांकेगंज-190
एक जुलाई से जिले भर में महा टीकाकरण अभियान शुरू होना था, जिसकी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। मगर, बुधवार को लखनऊ से काफी कम संख्या में वैक्सीन मिली। इससे जिले भर में अभियान चल पाना फिलहाल मुमकिन नहीं। फिर भी प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो। - डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
टीकाकरण के लिए कल खुलेगा स्लॉट
लखीमपुर खीरी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु के माध्यम से स्लॉट खोल दिया जाएगा। इस दौरान हर सीएचसी पर 120 लोगों की बुकिंग हो सकेगी। इसमें बुकिंग कराने वालों को पहली डोज लगाई जाएगी। संवाद
दो नए कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर खीरी। बुधवार को जनपद में सिर्फ दो नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के मुताबिक, लैब से कुल 631 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें दो पॉजिटिव व 629 निगेटिव हैं। ब्लॉक लखीमपुर में दो संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में कुल 88 सक्रिय मरीज हैं। संवाद