फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   National Voters Day vote to be aware of

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान के लिए जागरूक किया

Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 25 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
National Voters Day vote to be aware of
votars - फोटो : amar ujala
- जीआईसी ग्राउंड में डीएम ने दिलाई शपथ
विज्ञापन

- आकांक्षा समिति ने कराई प्रतियोगिता, प्रतिभागी सम्मानित
- वृहद एयर बैलून उड़ाया, मतदान की बताई गई उपयोगिता

मतदान के लिए प्रेरित करने को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जन जागरूकता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम आकाशदीप ने कहा, सभी मतदाता निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक वृहद एयर बैलून को छोड़ा गया। चिल्ड्रेंस एकेडमी के बच्चों ने चलो हम सब वोट डाले नामक नाटक एवं कुंवर खुश्वक्तराय विद्यालय के बालिकाओं ने भी नाट्य मंचन किया। इस मौके पर डीएम की पत्नी और जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, सीडीओ अमित सिंह बसंल, एडीएम उमेश नारायण पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल, एसडीएम पल्लवी मिश्रा, वीरेन्द यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला निवार्चन अधिकारी आकाशदीप ने दो एलईडी लगे मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

सभी को दिलाई गई मतदान करने की शपथ
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मुख्य अतिथि जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिताओं में अर्पणा देवी, निवेदिता, साक्षी गुप्ता, जूली देवी, सौम्या ठाकुर ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्या निरूपमा अशोक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ प्रियंका अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सचिव सुधा गुप्ता, फिरदौस, गीता कुलश्रेष्ठ, नामिता श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, डीआईओएस ओपी गुप्ता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक किया जागरूक
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस शहर से लेकर दूरदराज इलाकों में भी धूमधाम से मनाया गया। एसएसबी तृतीय वाहिनी के सेक्टर मुख्यालय पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जवानों को शपथ दिलाई। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मिश्राना चौकी चौराहे पर राहगीरों को चाय बांटी। वाईडी कॉलेज में स्लोगन प्रतियोगिता हुई, जिसमें रितु शाह प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय और मनदीप कौर तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने मतदान की शपथ दिलाई। इसमें डॉ.सत्येंद्र कुमार दुबे, डॉ.अजय कुमार आगा, डॉ.विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। सद्भावना युवा जन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के लोगों ने नसीरूद्दीन मौजी हाल में सेमिनार किया। समग्र विकास सेवा समिति के लोगों ने नकहा ब्लाक के गांव बाजूडीह में मतदाता दिवस मनाया। संस्था के अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने गांव वालों को मतदान की शपथ दिलाई। राम सागर शंभू दयाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजय वर्मा ने छात्रों और स्टाफ के लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। जीआईसी में निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता हुई, जिसमें शीतल दुबे प्रथम, कोमल शर्मा द्वितीय और अनामिका शुक्ला और अदीबा खान तृतीय रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ.शालिनी दुबे, डॉ.शशि तिवारी, रेखा वर्मा सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।  वाईडी कॉलेज के एनसीसी सार्जेंट प्रवीण कुुमार ने मतदाता दिवस पर सौ काम छोड़कर स्नान करो, सब काम छोड़कर मतदान करो का नारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को परिषद के अध्यक्ष राजेश गिरि और सचिव सौरभ दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राथमिक विद्यालय बिझौली में मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बीएलओ विपिन कुमार सिंह, सुनील कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापिका रामपती देवी, अध्यापिका सरिता देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, अहमदनगर के राजकीय हाईस्कूल में मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों शोभित, जुनैद, सुशील आदि मौजूद रहे।

कुकरा में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकली। रैली के बाद विद्यार्थियों की निबंध और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अस्मत आरा, फरहत फातिमा, खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं, संसारपुर में मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर बिक्री प्रसाद, शालिनी, ग्राम प्रधान रामदयाल, रोहित कुमार, आशुतोष आदि मौजूद रहे। पलियाकलां में स्कूली बच्चों की निकाली गई रैली की शुरूआत नायब तहसीलदार घनश्याम भारती ने झंडी दिखाकर की। माल गोदाम रोड पर रोटरी क्लब द्वारा कैंप लगाकर रैली में शामिल बच्चों को फलों और बिस्कुट का वितरण किया। यहां पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकुर गोयल, उपाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, विजय नारायन महेन्द्रा, गगन मिश्रा आदि रोटेरियन मौजूद रहे। वहीं, निघासन में ब्लाक संसाधन केंद्र से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मोहम्मदी के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में शिक्षक कन्हैयालाल ने सभी बच्चों से लोगों को जागरूक करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसएन वर्मा, वीके सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, नैनेश कुमार गुप्ता, एसएल वर्मा आदि मौजूद रहे। जेपी इंटर कालेज, श्रीकृष्णा कालेज, टीपीआरएस सहित कई स्कूलों में कार्यक्रम हुए। तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित बाइक रैली को एसडीएम नागेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अमीरनगर में बूथ लेवल अधिकारी तौहीद बेग ने लोगों को जागरूक किया। यहां बूथ लेवल अधिकारी खुर्शीद खान, शब्बन खान, मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जंगबहादुरगंज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कस्बा जेबीगंज में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डीएस खरे कॉलेज परिसर में मतदाताओं से भी वोट डालने के लिए शपथ दिलवाई गई। इसके अलावा भीखमपुर, बग्घून, बरवर सहित सभी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। बांकेगंज में पहाड़पुर स्थित श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर गांव का भ्रमण किया। प्रिसिंपल कुलवंत सिंह चीमा, श्रवण कुमार वाजपेई, हरिहर अवस्थी, सुशील वर्मा, राजेन्द्र सोनी सहित बच्चे मौजूद रहे। मितौली के ब्लॉक सभागार में राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग के लोगों को मितौली नायब तहसीलदार हर्षित तिवारी ने शपथ दिलाई और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed