फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Narrator's son passed JRF exam

Lakhimpur Kheri News: कथावाचक के बेटे ने पास की जेआरएफ की परीक्षा

Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Narrator's son passed JRF exam
सुधाकर त्रिपाठी
निघासन। गांव बरोठा के एक कथावाचक के बेटे ने नीट की परीक्षा चार बार पास करने के बाद जेआरएफ की परीक्षा पास की है। इस परीक्षा को पास करने के बाद पीएचडी करने के लिए 33 लाख रुपये सरकार देगी।
विज्ञापन

बरोठा गांव के कथावाचक राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उनका बेटा सुधाकर त्रिपाठी संस्कृत से एमए करने के बाद नीट परीक्षा की तैयारी की। चार बार नीट तो पास की, लेकिन पैसा ना होने के कारण वह पीएचडी नहीं कर पाया। उसने हिम्मत नहीं हारी और इस बार नीट परीक्षा संस्कृत से पास की। जेआरएफ की परीक्षा में भी टाॅप किया। सुधाकर ने बताया मंझलीपुरवा के मां भारती स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद उसने द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कालेज से इंटरमीडिएट, बाद में तराई किसान महाविद्यालय से एमए की परीक्षा पास की। नीट परीक्षा के लिए उसने घर पर ही तैयारियां की। भाई भास्कर की मौत के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। इसका श्रेय वह गुरुजनों और परिजनों को देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed