{"_id":"620bf6e87cde38497426c2b1","slug":"narcotics-team-raided-the-medical-store-medicines-recovered-lakhimpur-news-bly4755945158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स टीम का मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारकोटिक्स टीम का मेडिकल स्टोर पर छापा, दवाएं बरामद
विज्ञापन
तिकुनिया। मंगलवार को कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक्स टीम ने एसएसबी एवं पुलिस के साथ छापेमारी की। इस दौरान काफी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद होना बताया जा राह है। नारकोटिक्स की छापेमारी से कस्बा स्थिति दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
नशीली दवाओं के कारोबार की खबर पर नारकोटिक्स टीम ने पुलिस एवं एसएसबी की मदद से छापा मारा। टीम सदस्यों ने मेडिकल स्टोर की तलाशी में नशीली दवाएं भी बरामद की। छापेमारी के दौरान बाजार का माहौल काफी गर्म रहा। कुछ दवा कारोबारी दुकानों में ताला डालकर फरार हो गए। बताते हैं कि एक और मेडिकल स्टोर पर जांच में अल्प्राजोल दवा जब्त की है।
छापेमारी के दौरान कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम, एसएसी चौकी डागा के असिस्टेंट कमांडेंट राहुल त्यागी मौजूद रहे। एसएसबी से लेकर नारकोटिक्स विभाग के लोग कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि छापेमारी में कुछ दवाई बरामद कर जब्त की गई हैं। मगर, नारकोटिक्स विभाग एवं एसएसबी की ओर से किसी भी प्रकार की कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। जानकारी होने पर ही कुछ बता सकता हूं। संवाद