फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   namaz on lockdown

लॉकडाउनः जुमे की नमाज के दिन मस्जिदों में पसरा रहा सन्नाटा

Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
namaz on lockdown
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को मस्जिदों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना इशहाक ने अकेले ही जुमे की नमाज अदा कर वैश्विक महामारी से सभी को बचाने और देश में अमनचैन कायम रखने की दुआ की। उन्होंने सभी से घरों पर ही रहकर सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज अदा करने की अपील की।
विज्ञापन

समय: 12.40
स्थान: जामा मजिस्द
शहर के मोहल्ला थरवरनगंज स्थित जामा मस्जिद का चैनल बंद था। किसी की आवाजाही नहीं दिखी। घरों पर लोगों ने नमाज अदा की।
स्थान: 12.55
स्थान: सुनहरी मस्जिद
कचहरी रोड पर स्थित सुनहरी मस्जिद पर सन्नाटा था। दरवाजे बंद थे। आसपास भी कोई नहीं दिख रहा था। पुलिस भी मस्जिदों की निगरानी करती दिखाई पड़ी।
स्थान: महाराजनगर स्थित मस्जिद
समय: 1.30 बजे
महाराजनगर स्थित मस्जिद में मौलाना समेत पांच लोग मौजूद थे, जिन्होंने नमाज अदाकर कोरोना से निजात दिलाने और अमनचैन की दुआ मांगी।
स्थान: तकियापुरवा स्थित मस्जिद समय: 12.32 बजे
कसबा बेलरायां के गांव तकियापुरवा में बेलरायां चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ तैनात रहे। इससे कुसाही की जामा मस्जिद, तकियापुरवा की गौसिया मस्जिद आदि पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

स्थान: अमेठी गांव स्थित मस्जिद
समय: 12.50
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमेठी स्थित मस्जिद पर भी ताला पड़ा था। एहतियातन पुलिस तैनात रही। लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर दुआ मांगी।
निजामुद्दीन से कोई आए तो पुलिस को दें सूचना: इमाम
मझगईं। लॉकडाउन के दूसरे जुमे को भी लोगों ने घरों में नमाज अदा की। कस्बे की जामा मस्जिद में इमाम कारी हाफिज शराफत खां ने तीन लोगों के साथ जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद कौम व मुल्क की तरक्की की दुआ के साथ कोरोना से निजात दिलाने की अल्लाह से दुआ मांगी गई। इमाम ने लोगों से अपील की है कि निजामुद्दीन मरकज से कोई भी यहां आया है तो उसकी सूचना तुरंत उन्हें देने के साथ ही पुलिस को दें। साथ ही घरों के अंदर ही रहें और बेवजह घरों के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर। सूफी सिकंदर शाह दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी रियाज अहमद मियां से चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने लॉकडाउन को लेकर बातचीत कर दिल्ली से आए लोगों के बारे में जानकारी की। सूफी रियाज अहमद ने बताया कि कस्बे की औलिया मस्जिद के इमाम हाफिज आरिफ रजा के एलान के बाद से लोग घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं। कोई मस्जिद नहीं आ रहा है। उनके यहां दिल्ली से कोई नहीं आए हैं।

ममरी। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि उन्होंने रोशननगर, सरकारगढ़, धिरावां, हैदराबाद, गनेशपुर, बनबुधेली की मस्जिदों का निरीक्षण किया, लेकिन इन मस्जिदों में मौलाना को छोड़कर कोई नमाजी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed